महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने राज्य में जारी राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायकों से कहा है, "अगर...आप में हिम्मत है तो इस्तीफा दें...और चुनाव का सामना करें। हम तैयार हैं।" उन्होंने कहा, "अगर...आपको लगता है कि हमने जो किया है...वह गलत है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का नेतृत्व गलत है...और हम सभी गलत हैं...तो शिवसेना छोड़िए और...लड़िए।"