हिरासत में झाड़ू लगाने पर योगी की टिप्पणी के बाद प्रियंका ने दलित बस्ती में लगाई झाड़ू

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) जाते समय हिरासत में लिए जाने के बाद सीतापुर के सर्किट हाउस में झाड़ू लगाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की टिप्पणी के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को लखनऊ की दलित बस्ती में झाड़ू लगाई। योगी ने कहा था, "जनता उनको इसी लायक बनाना चाहती है। इसी लायक उनको बना दिया है।"