हीरामंडी के एक सीन में ताहा ने रोने से किया था मना, कहा- 'आदमी नहीं रोते': लेखिका
वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' की लेखिका और सह-निर्देशिका स्नेहिल दीक्षित मेहरा ने बताया है कि ऐक्टर ताहा शाह ने सीरीज़ के एक सीन में रोने से इनकार कर दिया था। उन्होंने बताया, "सीरीज़ के एक अहम सीन में मैं चाहती थी कि ताहा की आंखों में आंसू हों लेकिन उन्होंने कहा कि 'आदमी नहीं रोते हैं'।"