'हीरामंडी' के लिए देने पड़े थे 17 ऑडिशन: ऐक्ट्रेस शर्मिन सहगल

अभिनेत्री शर्मिन सहगल ने कहा है कि उन्होंने वेब सीरीज़ 'हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार' में अपनी भूमिका के लिए 17 ऑडिशन दिए थे। शर्मिन ने कहा कि फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि वह किरदार निभा सकें न कि सिर्फ किरदार की तरह दिखें। 'हीरामंडी' 1 मई 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है।