'हीरामंडी' में अभिनय की आलोचना होने पर ऐक्ट्रेस शर्मिन ने अपने इंस्टाग्राम कमेंट्स किए ऑफ
निर्देशक संजय लीला भंसाली की भांजी व ऐक्ट्रेस शर्मिन सहगल ने वेब सीरीज़ 'हीरामंडी' को लेकर आलोचना होने के बाद अपने इंस्टाग्राम के रीसेंट पोस्ट पर कमेंट्स ऑफ कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लोग शर्मिन के अभिनय को लेकर उनकी आलोचना कर रहे हैं। एक यूज़र ने कमेंट किया था कि शर्मिन को यह रोल नेपोटिज़्म के चलते मिला।