हुरुन के मुताबिक, दुनिया के 10 सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स कौन-कौनसे हैं?

हुरुन ग्लोबल वेंचर कैपिटलिस्ट्स 2022 छमाही रिपोर्ट के मुताबिक, टिकटॉक का मालिक दौईन ग्रुप (पुराना नाम बाइटडांस) $200 बिलियन मूल्यांकन के साथ दुनिया का सबसे मूल्यवान यूनिकॉर्न स्टार्टअप है। इसके बाद स्पेसX ($125 बिलियन) और जैक मा के ऐंट ग्रुप ($120 बिलियन) का स्थान है। सूची में स्ट्राइप, शीइन, बाइनेंस, डेटाब्रिक्स, वीबैंक, जेडीटी और चेकआउट डॉट कॉम भी शामिल हैं।