पूर्व-क्रिकेटर युवराज सिंह की पत्नी हेज़ल कीच ने शादी की छठी सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर 2 तस्वीरें शेयर कर एक कविता लिखी है। उन्होंने लिखा, "पति-पत्नी के तौर पर जीवन के 6 साल पूरे हुए...ज़िंदगी एक ऐडवेंचर जैसी रही है।" उन्होंने आगे लिखा, "आपके (युवराज) खर्राटों और अन्य सभी चीज़ों से प्यार करती हूं...ऐसा कुछ भी नहीं जो बदलना चाहूंगी।"