हेमा मालिनी व प्रसून जोशी को दिया जाएगा 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को बताया कि अभिनेत्री-सांसद हेमा मालिनी व गीतकार प्रसून जोशी को 'इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' अवॉर्ड के लिए चुना गया है। उन्होंने बताया कि गोवा में 20 से 28 नवंबर के बीच आयोजित होने वाले इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (आईएफएफआई) में दोनों हस्तियों को यह अवॉर्ड दिया जाएगा।