हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने महिला के सिर पर थूकने के बाद मांगी माफी, जारी किया वीडियो

सेलेब्रिटी हेयरस्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने हेयरकटिंग के दौरान एक महिला के सिर पर थूकने के मामले पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा, "ये हमारे प्रोफेशनल सेमिनार होते हैं...शो थोड़े लंबे होते हैं...और हमें उन्हें मज़ेदार बनाना पड़ता है।" उन्होंने आगे कहा, "एक ही बात...दिल से बोलता हूं, अगर आपको सच में ठेस पहुंची है तो...माफ करो ना।"