हेलो, बंगाल से आगे हमारा पूर्वोत्तर भी है: राहुल के ट्वीट 'गुजरात से बंगाल तक' पर हिमंत
राहुल गांधी के ट्वीट 'हमारे संघ में शक्ति है...कश्मीर से केरल...गुजरात से...पश्चिम बंगाल तक...भारत अपने सभी रंगों में खूबसूरत है' पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सर्मा ने कहा है, "भारत...सिर्फ एक संघ से बढ़कर है...और हेलो...बंगाल से आगे...हमारा पूर्वोत्तर भी है।" राहुल ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान 'यूपी को...बंगाल...केरल न बनने दें' पर प्रतिक्रिया दी थी।