तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पदाधिकारियों के मुताबिक, पार्टी का आधिकारिक ट्विटर हैंडल हैक किए जाने के 13 घंटों से अधिक समय बाद मंगलवार शाम को बहाल हुआ। टीएमसी की मीडिया टीम के एक सदस्य ने कहा कि शाम करीब 4 बजे अकाउंट बहाल हुआ था। गौरतलब है, पार्टी के ट्विटर हैंडल का नाम बदलकर 'युग लैब्स' कर दिया गया था।