हैरान और गुस्से में हूं, जल्द कार्रवाई की उम्मीद है: सोनू निगम पर हमले को लेकर गायक शान
गायक शान ने सिंगर सोनू निगम और उनकी टीम पर मुंबई के कॉन्सर्ट में हुए हमले को लेकर हैरानी और नाराज़गी जताई है। शान ने इंडियन सिंगर्स राइट्स असोसिएशन द्वारा लिखे पत्र को इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "बतौर साथी कलाकार और प्रशंसक, मुझे उम्मीद है इस हमले के लिए ज़िम्मेदार आरोपी के खिलाफ अधिकारियों द्वारा कुछ कार्रवाई की जाएगी।"