टीवी सीरियल 'उतरन' फेम ऐक्ट्रेस श्रीजिता डे ने अपने बॉयफ्रेंड माइकल बीपी द्वारा प्रपोज़ करने को लेकर कहा है, "यह एक सपने की तरह था...ऐसा केवल फिल्मों में देखा था।" उन्होंने आगे कहा, "उन्हें घुटनों पर देखकर...इतना चौंक गई कि मैं रोने लगी...मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पाई।" गौरतलब है, ऐक्ट्रेस ने 21 दिसंबर 2021 को सगाई की थी।