कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उद्योगपति राहुल बजाज के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके बेटे राजीव बजाज को खत लिखा है। उन्होंने लिखा, "बजाज वह नाम है जिसकी निष्पक्षता व ईमानदारी विश्वसनीय है।" सोनिया ने लिखा, "आपके पिता की पहचान उद्योग जगत में नैतिक मूल्यों वाले व्यक्ति की थी...हैरानी नहीं होती कि उन्हें इतना प्यार किया जाता था।"