पिछले साल हैलोवीन के लिए ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय की तरह तैयार हुई अमेरिका की 1-वर्षीय बच्ची जेलीन सदरलैंड को महारानी से एक पत्र मिला है। पत्र में लिखा है, "महारानी शानदार पोशाक में आपकी बेटी...की तस्वीर देखकर खुश हुईं।" इस पोशाक में जेलीन की कुत्तों के साथ एक तस्वीर उसकी मां ने ब्रिटेन के बकिंघम पैलेस भेजी थी।