पाकिस्तान ने टी20I में दर्ज की अपनी सबसे बड़ी जीत, हॉन्ग-कॉन्ग को 38 रन पर किया ऑल-आउट

पाकिस्तान ने शुक्रवार को एशिया कप 2022 में हॉन्ग-कॉन्ग को 155-रन से हराने के साथ ही टी20I क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने 193/2 का स्कोर दर्ज करने के बाद हॉन्ग-कॉन्ग को 38-रन पर ऑल-आउट किया जो एशिया कप के इतिहास में सबसे कम टी20I स्कोर है। यह हॉन्ग-कॉन्ग का सबसे कम टी20I स्कोर भी है।