हॉलीवुड ऐक्ट्रेस गैल गेडोट ने आलिया और रणबीर को दी शादी की बधाई
हॉलीवुड ऐक्ट्रेस गैल गेडोट ने शनिवार को ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को शादी की बधाई दी। गेडोट ने आलिया की मेहंदी की तस्वीरों पर कमेंट किया, ''मुबारकबाद❤️''। गौरतलब है कि आलिया एक हॉलीवुड स्पाई थ्रिलर फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में गैल गेडोट के साथ काम करने जा रही हैं जिसकी घोषणा नेटफ्लिक्स ने मार्च में की थी।