होंडा ने ओहियो (अमेरिका) स्थित अपने प्लांट के सैकड़ों कर्मचारियों को कथित तौर पर अधिक बोनस दे दिया जिसके बाद कंपनी ने कर्मचारियों से अतिरिक्त बोनस वापस करने को कहा है। जापानी कार निर्माता होंडा ने कर्मचारियों को बोनस वापस करने के लिए 9 दिन का समय दिया है। बोनस वापस नहीं करने पर कर्मचारियों के वेतन से पैसे कटेंगे।