उत्तर प्रदेश के गोंडा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की एक रैली में शनिवार को युवाओं ने 'सेना भर्ती चालू करो...हमारी मांगे पूरी करो' के नारे लगाए। इस पर राजनाथ सिंह ने जवाब देते हुए कहा, "होगी...होगी...चिंता मत कीजिए।" उन्होंने आगे कहा, ''आपकी चिंता हमारी भी है...कोविड-19 के चलते थोड़ी मुश्किलें आईं।''