'होठों पे बस' की शूटिंग के समय मैं और सैफ बहुत हंस रहे थे, सरोज जी गुस्सा हो गई थीं: काजोल
अभिनेत्री काजोल ने फिल्म 'ये दिल्लगी' (1994) के 29 साल होने पर एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। उन्होंने फिल्म का किस्सा याद कर कहा, "गाना 'होठों पे बस' की शूटिंग के समय मैं और सैफ (अली खान) बहुत हंस रहे थे और (दिवंगत कोरियोग्राफर) सरोज जी (गुस्से में) फिल्म के बजाय हमें शूट कर देना चाहती थीं।"