होमवर्क को लेकर राजस्थान में पिता ने अपने 8 वर्षीय बेटे को पंखे से उलटा लटकाया
डाबी (राजस्थान) में एक शख्स ने कथित तौर पर होमवर्क पूरा न करने के कारण अपने बेटे को पंखे से उलटा लटका दिया। आरोपी ने कथित तौर पर 8 वर्षीय बेटे को छड़ी से मारने की भी कोशिश की लेकिन उसकी पत्नी ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। इस घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।