ज़ाकिर हुसैन को पद्मश्री मिलने की घोषणा के बाद पंडित रविशंकर ने कहा था 'उस्ताद'

दिवंगत तबला वादक ज़ाकिर हुसैन को 1988 में पद्मश्री मिलने की घोषणा किए जाने के समय वह मुंबई में पंडित रविशंकर के साथ परफॉर्म कर रहे थे और उनके पिता दर्शक-दीर्घा में आगे बैठे थे। सम्मान की घोषणा की खबर सुनकर उनके पिता ने रविशंकर को संदेश भिजवाया था जिन्होंने मंच से ही हुसैन को 'उस्ताद' कहकर संबोधित किया था।