ज़ोमैटो की पैरेंट कंपनी इटरनल ने दिसंबर में खत्म तीसरी तिमाही (Q3 FY26) में शानदार नतीजे दर्ज किए हैं। इस दौरान कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 73% बढ़कर ₹102 करोड़ रहा जबकि कंपनी का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सालाना आधार पर 202% बढ़कर ₹16,315 करोड़ हो गया। दीपिंदर गोयल ने इटरनल के सीईओ पद से इस्तीफा देने का एलान किया है।