ज़िद्दी ओमीक्रॉन ने मेरे इम्यून सिस्टम पर अटैक कर ही दिया: कोविड-19 पॉज़िटिव होेने पर सुज़ैन

अभिनेता ऋतिक रोशन की पूर्व पत्नी व इंटीरियर डिज़ाइनर सुज़ैन खान ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर बताया कि वह कोविड-19 से संक्रमित हैं। उन्होंने लिखा, "2 वर्षों से कोविड-19 को चकमा देने के बाद तीसरे वर्ष... 2022 में ज़िद्दी ओमीक्रॉन ने आखिरकार मेरे इम्यून सिस्टम पर वार कर ही दिया। सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें...यह (ओमीक्रॉन) बहुत संक्रामक है।"