ज़ॉम्बी जैसा महसूस कर रही थी: शाहरुख संग डांस रिहर्सल का पुराना वीडियो शेयर कर प्रीति ज़िंटा
अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा ने शुक्रवार को 'X' पर अभिनेता शाहरुख खान के साथ डांस रिहर्सल का एक पुराना वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा, "मैं 2 दिनों से सोई नहीं थी और एक ज़ॉम्बी जैसा महसूस कर रही थी।" उन्होंने बताया, "शाहरुख ने अपने चार्म और जोक्स से मेरा दिन व रिहर्सल दोनों को खुशनुमा बना दिया था।"