inshorts

ज़ोमैटो के ऋतिक वाले विज्ञापन को उज्जैन के पुजारियों ने हटाने को कहा, कंपनी ने मांगी माफी

उज्जैन के महाकाल मंदिर के पुजारियों ने ज़ोमैटो के ऋतिक रोशन वाले विज्ञापन से हिंदू भावनाएं आहत होने का आरोप लगाते हुए कंपनी से इसे वापस लेने को कहा। विज्ञापन में ऋतिक 'महाकाल' से 'थाली' मंगवाने की बात कहते दिखे। ज़ोमैटो ने माफी मांगते हुए कहा कि विज्ञापन में उज्जैन के महाकाल रेस्टोरेंट से थाली मंगाने की बात थी।