ज़ोया अख्तर की फिल्म से डेब्यू करेंगे अमिताभ के नाती अगस्त्य, ऐक्टर ने की पुष्टि

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा निर्देशक ज़ोया अख्तर की आगामी फिल्म 'द आर्चीज़' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। अमिताभ ने सोमवार को ट्विटर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "आपके जीवन का एक नया अध्याय शुरू हो रहा है जो हमारे लिए बेहद खुशी की बात है...मेरा आशीर्वाद, प्यार और शुभकामनाएं...अच्छा करो।"