शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के रूप में उनका नाम घोषित करने के लिए बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। शिंदे ने कहा कि बीजेपी के पास 120 (106) विधायक होने के बावजूद फडणवीस ने सीएम पद नहीं लिया और बालासाहेब ठाकरे के सैनिक को सीएम बनाया।