चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की फिरोज़ाबाद लोकसभा सीट से सपा के उम्मीदवार व पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव के पास ₹125 करोड़ से भी अधिक की चल व अचल संपत्ति है। अक्षय ने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनकी पत्नी के पास ₹11.31 करोड़ की चल व अचल संपत्ति है।