अभिनेता रोनित रॉय ने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने को लेकर कहा है, "इंडस्ट्री ने समय के साथ धीरे-धीरे स्वीकार किया है।" उन्होंने कहा, "मैंने रोज़ के ₹1,500 (मेहनताना) से शुरुआत की थी...प्रति माह ₹1 लाख का चेक पाने में समय लगा...आज जो कुछ भी हूं वह 'कसौटी ज़िंदगी की', एकता कपूर और बालाजी फिल्म्स की वजह से हूं।"