₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में 5 घंटे पूछताछ के बाद ईडी दफ्तर से बाहर निकलीं नोरा
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में ऐक्ट्रेस नोरा फतेही दिल्ली में शुक्रवार को करीब 5 घंटे की पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर से बाहर निकलीं। नोरा का दफ्तर से बाहर निकलने का वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है, नोरा से इस मामले में कई बार पूछताछ हो चुकी है।