दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रविवार को कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में ऐक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ के लिए नया समन जारी किया। ईओडब्ल्यू ने जैकलीन को 19-सितंबर को 11 बजे पेश होने को कहा है। इससे पहले 14 सितंबर को जैकलीन से मामले में 8-घंटे तक पूछताछ हुई थी।