₹37 लेकर मुंबई आया था, आज 540वीं फिल्म कर रहा हूं: अपने 40 साल के करियर पर अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी आगामी फिल्म 'कुछ खट्टा हो जाए' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने 40 साल के करियर को लेकर बात की। उन्होंने कहा, "1981 में ₹37 लेकर मुंबई आया था और आज अपनी 540वीं फिल्म की बात कर रहा हूं। जब तक आप ज़िंदगी में ठोकरें नहीं खाते आप असली खुशी का मतलब नहीं समझते हैं।"