दिल्ली हाईकोर्ट ने ₹466.51 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में येस बैंक के पूर्व एमडी और सीईओ राणा कपूर को शुक्रवार को ज़मानत दे दी। कपूर पर आरोप है कि उन्होंने रिश्वत के बदले में कुछ कंपनियों के ऋण मंज़ूर किए थे। ईडी ने इस केस में मार्च 2020 में राणा को गिरफ्तार किया था।