₹700 करोड़ में 'महाभारत' पर 5D फिल्म बनाएंगे निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला: रिपोर्ट

'बॉलीवुड हंगामा' ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि निर्माता फिरोज़ नाडियाडवाला ₹700 करोड़ के बजट में 'महाभारत' पर एक 5D फिल्म बनाएंगे। बकौल रिपोर्ट, इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर पिछले 4-5 सालों से काम चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के लिए अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणवीर सिंह समेत कई ऐक्टर्स को कास्ट किया जा सकता है।