₹8,430 करोड़ के आईपीओ के कागज़ात से ओयो के सीईओ, शीर्ष अधिकारियों के वेतन का पता चला

हॉस्पिटैलिटी फर्म ओयो के ₹8,430 करोड़ के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर से पता चला है कि वित्त वर्ष 2020-21 में इसके सीईओ रितेश अग्रवाल का वेतन ₹1.6 करोड़ था। इस दौरान इसके सीएफओ अभिषेक गुप्ता ने ₹7.1 करोड़ जबकि सीटीओ अंकित मथुरिया ने ₹1.2 करोड़ कमाए। इसके ग्लोबल चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अभिनव सिन्हा ने ₹4.5 करोड़ की कमाई की।