Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

$1.1 अरब के मूल्यांकन के साथ लीड स्कूल बना भारत का छठा एडटेक यूनिकॉर्न स्टार्टअप

short by जय शंकर ठाकुर / on Thursday, 13 January 2022
जीएसवी वेंचर्स और वेस्टब्रिज कैपिटल की अगुआई वाले फंडिंग राउंड में $10 करोड़ जुटाकर लीड स्कूल यूनिकॉर्न बन गया है। मुंबई के इस एडटेक स्टार्टअप का मूल्यांकन एक साल से भी कम समय में दोगुना बढ़कर $1.1 अरब हो गया है। सुमित मेहता और स्मिता देवरा द्वारा 2012 में स्थापित लीड स्कूल भारत का छठा एडटेक यूनिकॉर्न स्टार्टअप है।