Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

$44 बिलियन के ट्विटर अधिग्रहण सौदे को शुक्रवार तक पूरा करने की योजना बना रहे मस्क: रिपोर्ट

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 26 October, 2022
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने $44 बिलियन की ट्विटर डील में उनकी मदद कर रहे सह-निवेशकों को सूचित किया है कि वह शुक्रवार तक अधिग्रहण सौदा पूरा करने की योजना बना रहे हैं। बकौल रिपोर्ट, मस्क के वकीलों द्वारा सेकोया कैपिटल, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी समेत अन्य इक्विटी निवेशकों को वित्तपोषण प्रतिबद्धता संबंधी ज़रूरी दस्तावेज़ मिल गए हैं।