मुगल साम्राज्य के तीसरे बादशाह अकबर की दुलारी बेटी और शहज़ादी आराम बानू बेगम को 'हरम की तितली' कहा जाता था। कहा जाता है कि चंचल और मुखर होने के कारण उन्हें ऐसा कहते थे। अकबर और उनकी बेगम दौलत शाद की सबसे छोटी बेटी आराम को लेकर बताया जाता है कि अकबर उन्हें प्यार से 'लाडली बेगम' कहते थे।