अपने 55 साल के करियर में महिला सांसदों पर राज्यसभा में कभी आज जैसा हमला नहीं देखा: पवार
राज्यसभा में बुधवार को विधेयकों को लेकर गतिरोध के बीच मार्शलों द्वारा महिला सांसदों पर कथित हमले को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा है, "अपने 55-साल के संसदीय करियर में...मैंने आज जैसा हमला कभी नहीं देखा...यह दर्दनाक है।" वहीं, सदन के नेता पीयूष गोयल ने विपक्ष को दोषी ठहराते हुए कहा, "महिला सुरक्षाकर्मी का...गला घोंटने का...प्रयास किया गया।"
read more at Twitter


