ओहियो (अमेरिका) में शनिवार शाम लाइव म्यूज़िक इवेंट 'ओल्ड वेस्ट ऐंड फेस्टिवल' के पास अचानक हुई अंधाधुंध फायरिंग में कम-से-कम 8 लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और संदिग्ध हमलावर/हमलावरों की तलाश जारी है। बकौल पुलिस, गोलीबारी के मकसद का पता नहीं चल सका है।