आईपीएल इतिहास में प्लेऑफ्स में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में पहला नाम सुरेश रैना का है जिन्होंने 714 रन (24 पारी) बनाए हैं। वहीं, 523 रन (23 पारी) के साथ महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल 474 रन (10 पारी) बनाकर तीसरे स्थान पर हैं।