आज पृथ्वी के करीब से बस के आकार का एस्टेरॉयड 2025 MN88 गुजरेगा। करीब 20 मीटर चौड़ा यह एस्टेरॉयड 28,000 किमी/घंटे की रफ्तार से यात्रा करेगा। वैज्ञानिकों ने बताया कि यह पृथ्वी से लगभग 4.59 लाख किमी दूर रहेगा। NASA के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड न तो आकार में बड़ा है और न ही इतना करीब कि इसे खतरनाक माना जाए।