बलूच अमेरिकी कांग्रेस के अध्यक्ष तारा चंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर 'आज़ाद बलूचिस्तान आंदोलन' को समर्थन देने का आग्रह किया है। उन्होंने लिखा, "बलूच लोग पाकिस्तान के शासन में उत्पीड़न और नरसंहार का सामना कर रहे हैं।" उन्होंने आगे लिखा, "एक स्वतंत्र बलूचिस्तान शांतिप्रिय भारत के लिए एक वरदान होगा। कृपया हमारे साथ खड़े हों।"