Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

इज़रायलियों पर गोलीबारी को रिकॉर्ड कर रहे हमास के आतंकी के कैमरे में कैद हुई उसकी ही मौत

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 16 October, 2023
इज़रायल डिफेंस फोर्सेस (आईडीएफ) ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें हमास के हथियारबंद आतंकी बाइकों पर सवार होकर इज़रायली क्षेत्र में घुसते दिख रहे हैं। वीडियो में हमास के आतंकी डोर-टू-डोर जाकर इज़रायलियों पर गोलीबारी करते दिख रहे हैं। गोलीबारी को रिकॉर्ड कर रहे आतंकी की मौत भी उसके कैमरे में कैद हो गई।