वित्त वर्ष 2026 के चौथी तिमाही में इन्फोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट लगभग 21% बढ़कर ₹8,501 करोड़ हो गया जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,033 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 13.4% बढ़कर ₹40,925 करोड़ से ₹46,402 करोड़ हो गया। वित्त वर्ष 2026 के लिए कंपनी ने हर इक्विटी शेयर पर ₹25 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की।