उत्तराखंड के सीएम ने टनल में फंसे मज़दूरों से की बात, कहा- हौसला बनाए रखें
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तरकाशी के निर्माणाधीन टनल में फंसे 41 मज़दूरों में से 2 मज़दूरों से फोन पर बात कर उनका हाल जाना। उन्होंने मज़दूरों से कहा, "रेस्क्यू का काम तेज़ी से चल रहा है और आप सभी को जल्द बाहर निकाला जाएगा।" उन्होंने मज़दूरों से हौसला बनाए रखने को कहा है।
read more at ABP न्यूज़


