उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से दिया इस्तीफा
देश के उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 74 वर्षीय धनखड़ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। गौरतलब है कि धनखड़ 11 अगस्त 2022 को उप-राष्ट्रपति बने थे और अगस्त 2027 तक उनका कार्यकाल था।
read more at जनसत्ता


