अमेरिका में उम्मीद से ज़्यादा इनफ्लेशन बढ़ने के चलते शुक्रवार को शेयर बाज़ार में भारी गिरावट दर्ज की गई। डाउ जोन्स 569-अंक टूटकर 48,929 पर जबकि नैस्डेक 214-अंक गिरकर 22,663 पर आ गया। जनवरी का प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (PPI) अनुमान से ज़्यादा बढ़ने, टेक शेयरों में बिकवाली और VIX के 20 के ऊपर पहुंचने से बाज़ार का सेंटीमेंट बिगड़ा है।