Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

एमपी विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, 3 केंद्रीय मंत्री शामिल

short by शुभम गुप्ता / on Monday, 25 September, 2023
एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने 39 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद राकेश सिंह, सांसद रीति पाठक, सांसद गणेश सिंह और एमपी की पूर्व मंत्री इमरती देवी के नाम शामिल हैं।